भारतीय मूल की 9 साल की लड़की लगी गोली, लंदन के रेस्तरां में अंधाधुंध फायरिंग की शिकार

1 Min Read

लंदन, एजेंसियां: लंदन में भारतीय मूल की नौ साल की लड़की को मोटरसाइकिल सवारों ने गोली मार दी। अब वह अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है।

उस लड़की का नाम लिसेल मारिया बताया जा रहा है, जो विनय और अजेश की बेटी है। वह कोच्चि (तमिलनाडु) के गोथुरुथु के रहने वाले हैं।

वे पूर्वी लंदन के व्यस्त इलाके में भोजन कर रहे थे, तभी अचानक हुई गोलीबारी की घटना घटी।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिटेक्टिव चीफ सुपरिंटेंडेंट जेम्स कॉनवे ने घटना के संबंध में बताया कि नौ वर्षीय लड़की अपने परिवार के साथ रेस्तरां के अंदर खाना खा रही थी। उसे गोली लग गई और वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

दरअसल, वह अंधाधुंध गोली चलाने के दौरान शिकार हो गई।पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की है और लोगों से सहायता की अपील की है।

तो वहीं मेट्रोपॉलिटन पुलिस का कहना है कि जिम्मेदार लोगों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए एक तत्काल जांच शुरू की गई है।

इसे भी पढ़ें

पीएम की 45 घंटे की साधना पूरी, ध्यान से बाहर आये

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version