UK universities campus in India: ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी, ब्रिटिश प्रधानमंत्री और PM मोदी की के बीच ट्रेड समझौता

1 Min Read

UK universities campus in India: मोदी बोले- इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा

नई दिल्ली, एजेंसियां। ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी। ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर ने मुंबई में यह ऐलान किया। स्टार्मर और PM मोदी ने गुरुवार सुबह हुई बातचीत में ट्रेड एग्रीमेंट पर साइन किए।
इसके बाद PM मोदी ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच आयात आसान होगा। इससे कारोबार बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा।

दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते पर जोरः

पीएम मोदी ने स्टार्मर के साथ द्विपक्षीय बातचीत में व्यापार, सुरक्षा, तकनीक और शिक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। दोनों नेताओं ने ‘विजन 2035’ के तहत भारत-ब्रिटेन के रिश्तों को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

जियो वर्ल्ड सेंटर जाएंगेः

इसके बाद मोदी और स्टार्मर जियो वर्ल्ड सेंटर जाएंगे। यहां ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में हिस्सा लेंगे। ये दुनिया का सबसे बड़ा फिनटेक इवेंट है। स्टार्मर के दो दिवसीय भारत दौरे का आज आखिरी दिन है।

इसे भी पढ़ें

PM Narendra Modi: जैन धर्म के मूल्य आतंकवाद, युद्ध और पर्यावरण संरक्षण की चुनौतियों से निपटने मददगार : पीएम नरेंद्र मोदी

Share This Article
Exit mobile version