Prime minister resign: नेपाल में Gen-Z प्रदर्शन के बाद 9 मंत्रियों और उप-प्रधानमंत्री का इस्तीफा

2 Min Read

Prime minister resign:

काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल की केपी ओली सरकार गंभीर राजनीतिक संकट का सामना कर रही है। मंगलवार (9 सितंबर) को सरकार के 9 मंत्रियों और उप-प्रधानमंत्री ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफों का मुख्य कारण सोशल मीडिया बैन और Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान सरकार की कठोर कार्रवाई बताया गया। मंत्रीयों का कहना है कि सरकार ने नागरिकों की आवाज़ को दबाया और लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान नहीं किया।

साथ ही, बीरगंज में नेपाल के कानून मंत्री अजय कुमार चौरसिया का घर जला दिया गया। इससे नेपाल में राजनीतिक और सामाजिक अस्थिरता बढ़ गई है। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और सूचना मंत्रालय से जुड़े नेता शामिल हैं।

विशेषज्ञों का कहना

विशेषज्ञों का कहना है कि उप-प्रधानमंत्री का इस्तीफा इस बात का संकेत है कि असंतोष केवल पार्टी या विपक्ष तक सीमित नहीं है, बल्कि सरकार के शीर्ष स्तर तक फैल चुका है। इससे ओली सरकार की स्थिरता पर गंभीर सवाल उठते हैं।नेपाल में लगातार हो रहे Gen-Z विरोध प्रदर्शन और सोशल मीडिया बैन ने राजनीतिक तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। हिंसा और सरकार के कठोर कदमों के बीच देश में स्थिति अत्यंत संवेदनशील बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें

India-Nepal border: 6 साल बाद भारत-नेपाल बॉर्डर पर फिर शुरू होगी बातचीत, विवादित इलाकों पर चर्चा नहीं 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं