जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट [7.1 magnitude earthquake, tsunami alert in Japan]

1 Min Read

क्युशू द्वीप में था केंद्र

टोक्यो, एजेंसियां। जापान में गुरुवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए। इसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है।

भूकंप का केंद्र जापान के क्युशू द्वीप में जमीन से करीब 8.8 किमी नीचे बताया जा रहा है।

मियाजाकी, कोची, ओएटा, कागोशिमा और इहिमे शहर में सुनामी की एडवाइजरी जारी की गई है।

इसी साल 1 जनवरी को भूकंप ने मचाई थी तबाही

इससे पहले 1 जनवरी को जापान में 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 318 लोगों की मौत हुई थी और 1300 लोग घायल हुए थे।

इसे भी पढ़ें

जापान के इशिकावा में भूकंप के झटके, सुनामी का अलर्ट नहीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं