60 साल के बेजोस 55 साल की गर्लफ्रेंड से शादी करेंगे [60-year-old Bezos will marry his 55-year-old girlfriend]

1 Min Read

2019 में पहली पत्नी से तलाक हुआ था

स्पेन, एजेंसियां। ई-कॉमर्स साइट अमेजन के फाउंडर और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस दूसरी शादी करने जा रहे हैं। 60 साल के बेजोस 55 साल की गर्लफ्रेंड लॉरेन सांचेज से कोलोराडो के स्पेन में शादी रचाएंगे।

28 दिसंबर को होने वाली शादी पर करीब 5000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। बेजोस ने 2019 में पहली पत्नी मैकेंजी स्कॉट को तलाक दिया था। तब बेजोस को उन्हें हर्जाने के तौर पर 3.2 लाख करोड़ रुपए देने पड़े थे।

बेजोस और सांचेज के कितने बच्चे:

बेजोस के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले 2005 में लॉरेन ने हॉलीवुड एजेंट पैट्रिक व्हाइटसेल से शादी की थी। पैट्रिक से उनके दो बच्चे हैं। वहीं बेजोस के पहली पत्नी से तीन बेटे और एक एडॉप्टेड बेटी है। लॉरेन सांचेज ब्रॉडकास्ट जर्नलिस्ट रह चुकी हैं, वह ब्लैक ऑप्स एविएशन की फाउंडर भी हैं।

इसे भी पढ़ें

एलन मस्क एक बार फिर बनें दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं