Girl attacked in Ireland:
डबलिन, एजेंसियां। आयरलैंड के वॉटरफोर्ड शहर में 6 साल की भारतीय मूल की बच्ची के साथ 12 से 14 साल के बच्चों के एक गैंग ने बेरहमी से नस्लीय हमला किया। बच्ची के चेहरे पर मुक्का मारा गया, उसकी गर्दन पर चोट पहुंचाई गई और उसके निजी अंगों पर साइकिल से हमला किया गया। हमलावरों ने उसे “गंदा भारतीय” कहकर “भारत वापस जाने” की धमकी भी दी। यह घटना तब हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और उसके माता-पिता उसके पास नहीं थे।
हमलावरों ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया
बच्ची की मां, आरती (जो कि एक नर्स हैं), ने इस घटना के बारे में बताया कि उनकी बेटी बहुत डरी हुई और रोती हुई घर आई, और उसने बताया कि हमलावरों ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, लेकिन उनका कहना था कि वे इन बच्चों को सजा देने की बजाय काउंसलिंग चाहते हैं, ताकि वे अपनी गलती को समझ सकें।
यह घटना आयरलैंड में भारतीयों के खिलाफ नस्लीय हमलों की बढ़ती घटनाओं का हिस्सा है। भारतीय दूतावास ने इस मामले के बाद देश में रहने वाले भारतीय नागरिकों को अधिक सतर्क रहने की सलाह दी है।
इसे भी पढ़ें
आयरलैंड के कर्टिस कैंफर लगातार पांच विकेट लेने वाले पहले मेल क्रिकेटर












