अमेरिका में सूर्य ग्रहण देखने के लिए जेल से छूटेंगे 6 कैदी

2 Min Read

ग्रहण से अमेरिका में होगा 13 हजार करोड़ का कारोबार

वाशिंगटन डीसी, एजेंसियां। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है। अमेरिका में यह सूर्य ग्रहण दिन के दो बजे से लगेगा।

इस ग्रहण से अमेरिका को भारी आर्थिक लाभ होने जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इससे अमेरिका में 13 हजार करोड़ का कारोबार होने जा रहा है।

इससे पहले मैक्सिको में आज सुबह 11 बजते ही दिन में अंधेरा छा जाएगा। इसी के साथ साल के पहले पूर्ण सूर्य ग्रहण की शुरुआत होगी।

पूर्ण सूर्य ग्रहण का असर मैक्सिको के साथ-साथ अमेरिका में भी होगा। जहां ग्रहण के रास्ते में पड़ने वाले कम से कम 12 राज्यों में करीब 4 मिनट 28 सेकेंड तक दिन में अंधेरा रहेगा।

ग्रहण को लेकर अमेरिका में क्रेज इतना है कि न्यूयॉर्क शहर में 6 कैदियों को इसे देखने के लिए रिहा किया जाने का फैसला लिया गया है। इन कैदियों ने अर्जी डाली थी कि इन्हें ग्रहण देखने दिया जाए।

टाइम मैग्जीन के मुताबिक अमेरिका में सूर्य ग्रहण को लेकर 13 हजार करोड़ रुपए का कारोबार होने की संभावना है।

सूर्य ग्रहण के रूट में पड़ने वाले विमानों में टिकट की मांग 1500% तक बढ़ गई है।

इससे पहले पूर्ण सूर्य ग्रहण 7 साल पूर्व 2017 में लगा था। तब 2 मिनट तक दिन में अंधेरा छाया रहा था।

इस बार के सूर्य ग्रहण का असर ज्यादा होगा ये ज्यादा इलाकों में दिखाई देगा। अमेरिका में अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण 2045 में लगेगा।

इसे भी पढ़ें

लखनऊ के घर में हारा गुजरात

Share This Article
Exit mobile version