हिजबुल्लाह के मिसाइल कमांडर की भी मौत
बेरूत, एजेंसियां। इजराइल ने लेबनान पर लगातार 5वें दिन मिसाइलें दागीं। इजराइली अटैक में दो दिन में 564 लोग मारे जा चुके हैं, इनमें 94 महिलाएं और 50 बच्चे हैं।
इजराइल ने हिजबुल्लाह के 1600 ठिकानों को निशाना बनाया था। हिजबुल्लाह ने भी इजराइल पर 55 रॉकेट दागने का दावा किया है। उधर, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान ने कहा कि हम लेबनान को दूसरा गाजा नहीं बनने दे सकते।
ऑपरेशन नॉर्दर्न एरोज क्या है:
इजराइल ने लेबनान में चलाए जा रहे ऑपरेशन को ‘नॉर्दर्न एरोज’ नाम दिया है। इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) का दावा है कि हिजबुल्लाह दक्षिणी लेबनान में घरों में मिसाइलें छुपाकर रखता है, जिन्हें लगभग एक साल से इजराइल में दागा जा रहा है।
इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान के लोगों के लिए एक मैसेज जारी किया है। नेतन्याहू ने कहा, ‘लेबनानी नागरिक ऑपरेशन के बीच में न आएं। हमारी जंग हिजबुल्लाह से है।’
इसे भी पढ़ें







