खार्तूम : सूडान में जारी सेना और पैरामिलिट्री के बीच संघर्ष में एक भारतीय समेत 56 लोगों की मौत हो गयी है वहीं 600 से ज्यादा लोग घायल हैं। सूडान में मिलिट्री और पैरामिलिट्री रेपिड सपोर्ट फोर्स (RSF) के बीच जारी लड़ाई में एक भारतीय नागरिक अल्बर्ट ऑगस्टीन की मौत हुई है। भारतीय मिशन ने ट्वीट कर बताया कि गोली लगने से अल्बर्ट की मौत हो गई।
वो सूडान में डल ग्रुप कंपनी के लिए काम करता था। वहीं राजधानी खार्तूम सहित कई इलाकों में गोलीबारी और विस्फोट जारी है। हिंसा में अब तक 56 से ज्यादा नागरिकों की मौत हो गई है जिसमें यूनाइटेड नेशंस के 3 कर्मचारी भी शामिल हैं।
इसके अलावा अब तक 600 लोग घायल हुए हैं।इससे पहले शनिवार को बिगड़ते हालातों के बीच भारत सरकार ने सूडान में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। उन्हें घरों में ही रहने की सलाह दी गई थी।







