ढाका के रेस्टोरेंट में आग से 43 लोग जिंदा जले, दर्जनों गंभीर

2 Min Read

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। इसमें 43 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

वहीं, दर्जनों लोग गंभीर है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्री सामंत लाल सेन ने ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल और निकटवर्ती बर्न अस्पताल का दौरा करने के बाद बताया कि आग से अब तक 43 लोगों की मौत हो गई है।

बर्न अस्पताल में 40 लोगों का इलाज जारी

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि शहर के मुख्य बर्न अस्पताल में कम से कम 40 घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी मोहम्मद शिहाब ने कहा कि आग ढाका के बेली रोड के एक लोकप्रिय बिरयानी रेस्तरां में लगी है। आग रात 9:50 बजे लगी।

उन्होंने बताया कि आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई, जिसमें कई लोग फंस गए। दमकलकर्मियों ने दो घंटे में आग पर काबू पा लिया।

अग्निशमन सेवा के एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने 75 लोगों को जिंदा बचाया है।

इसे भी पढ़ें

आज से बदल गए नियम, जाने क्या है बदलाव, नहीं तो होगी परेशानी

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं