Hindus killed in Bangladesh: बांग्लादेश में 18 दिन में 4 हिंदुओं की हत्या

2 Min Read

Hindus killed in Bangladesh

ढाका, एजेंसियां। बांग्लादेश में पिछले 3 हफ्ते में 4 हिंदुओं की हत्या की जा चुकी है। जेसोर जिले में सोमवार शाम एक हिंदू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना मोनिरामपुर इलाके के कोपालिया बाजार में हुई। मृतक का नाम राणा प्रताप बैरागी था और उनकी उम्र 38 साल थी। वह पिछले दो साल से वहां एक बर्फ बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे।

दुकान से बुलाकर ले गये हत्यारे

स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब 6 बजे कुछ लोग राणा प्रताप को उनके काम की जगह से बाहर बुलाकर पास की एक गली तक ले गए। वहां अचानक उन पर गोलियां चला दी गईं। लोगों ने कई गोलियों की आवाज सुनी।

बदमाश गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने घटनास्थल से सात खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस के अनुसार हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे। उन्होंने पहले राणा प्रताप से थोड़ी बातचीत की और फिर उनके सिर पर कई गोलियां मार दीं। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

18 दिसंबर को हुई थी दीपू की हत्या

इससे पहले 18 दिसंबर को दीपू चंद्र की हत्या के बाद 24 दिसंबर को भीड़ ने एक हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके अलावा 29 दिसंबर को भी एक हिंदू की हत्या कर दी गई थी।

Share This Article