पाकिस्तान में हाईजैक ट्रेन छुड़ाने गये 30 सैनिक मरे, सरकार को अल्टीमेटम- बलूच कैदियों को रिहा करें [30 soldiers who went to free hijacked train in Pakistan died, ultimatum to the government – release Baloch prisoners]

1 Min Read

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया। क्वेटा से पेशावर जा रही ट्रेन पर बोलान में हमला हुआ। BLA ने 214 पैसेंजर्स को बंधक बनाने और 30 सैनिकों की हत्या की बात कही है।

इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने 16 विद्रोहियों को मार गिराया। BLA ने अपने लड़ाकों के रिहाई के बदले इन बंधकों की अदला-बदली करने के लिए सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। कोई मिलिट्री ऑपरेशन होने पर सभी बंधकों को मारने की धमकी दी है।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी क्या है:

BLA पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत का उग्रवादी समूह है। यह अलग मुल्क की मांग को लेकर लगातार हमले करता रहता है। बलूचिस्तान में कई लोगों का मानना है कि भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद वे एक आजाद देश के तौर पर रहना चाहते थे, लेकिन उनकी मर्जी के बिना उन्हें पाकिस्तान में शामिल कर दिया गया था। पाकिस्तान ने BLA को 2007 में आतंकी संगठनों की लिस्ट में डाला।

इसे भी पढ़ें

रूस के कजान में 9/11 जैसा अटैक, 2 इमारतों से टकराए ड्रोन

Share This Article
Exit mobile version