Manipur News:
इम्फाल, एजेंसियां। मणिपुर के इंफाल पूर्व और पश्चिम जिलों में सुरक्षा बलों ने तीन प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये उग्रवादी कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीडब्ल्यूजी), पीपुल्स लिबरेशन आर्मी और केसीपी (एमएफएल) से संबंधित थे। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार:
पुलिस ने बताया कि रविवार को इंफाल पश्चिम जिले से एक उग्रवादी ओइनम सोमेनचंद्र सिंह (41) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक पिस्तौल और एक मैगजीन बरामद की गई। इसी तरह, इंफाल पूर्व जिले से फंजौबाम रामानंद सिंह (23) को पकड़ा गया। सोमवार को काकचिंग जिले से एक अन्य उग्रवादी के पास से इंसास राइफल, बोल्ट-एक्शन राइफल, मोर्टार, देसी कार्बाइन और आईईडी समेत अन्य हथियार जब्त किए गए।
इसे भी पढ़ें
Manipur News: मणिपुर में 6 महीने के लिए बढ़ा राष्ट्रपति शासन, सदन में प्रस्ताव पारित







