नाइजीरिया में नाव पलटने से 27 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा लापता [ 27 people dead, more than 100 missing after boat capsizes in Nigeria ]

1 Min Read

अबुजा, एजेंसियां: उत्तरी नाइजीरिया से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को नाइजर नदी के किनारे एक बड़ा नाव पलटने से 27 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है।

सूत्रों के अनुसार, कैमरून के उत्तरी क्षेत्र में एक नाव के पलटने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। और 100 से ज्यादा लोग लापता है। इनमें से अधिकांश महिलाएं थीं।

यह घटना तब हुई जब नाव कोगी राज्य से नाइजर राज्य के एक फूड मार्केट की ओर जा रही थी और इसी क्रम में नाव पलट गई।

नाव में लगभग 200 लोग मौजूद थे। गोताखोर अन्य लापता व्यक्तियों की खोज में लगे हुए हैं, लेकिन दुर्घटना के लगभग 12 घंटे बाद भी कोई जीवित नहीं मिला है।

फिलहाल, लापता लोंगों की तलाश जारी है। हादसे के बाद नाइजर राज्य आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी राहत बचाव कार्य में जुटी है।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग में बेकाबू टेलर ने जैप-7 के जवान को रौंदा, मौत; 3 गंभीर रूप से घायल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं