पाकिस्तान में 23 लोगों की हत्या [23 people murdered in Pakistan]

1 Min Read

बस से उतारा, ID कार्ड चेक कर मारी गोली, फिर गाड़ियों में लगाई आग

इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रविवार रात को आतंकियों ने बस से उतार कर 23 लोगों को गोली मार दी।

हमलावरों ने वहां से भागने से पहले कई वाहनों को आग भी लगा दी। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक ये घटना बलूचिस्तान के मूसाखेल में हुई।

मूसाखेल के पुलिस अधिकारी नजीब काकर ने कहा कि हमलावरों ने पहले राराशम इलाके में हाईवे को बंद कर दिया।

इसके बाद वे पंजाब से आने-जाने वाली गाड़ियों को रोककर पूछताछ करने लगे। बंदूकधारी हमलावरों ने पहले यात्रियों के आईडी कॉर्ड चेक किए और फिर गोली मारी।

पंजाब के लोगों की पहचान कर मारी गई गोली

काकर ने कहा कि पंजाब के लोगों की पहचान कर उन्हें गोली मारी गई। अभी तक किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

हालांकि, मरने वालो में 3 बलूचिस्तान के लोग भी हैं। इसके अलावा सभी 20 नागरिक पंजाब के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें

पाकिस्तान में ईशनिंदा से जुड़े फैसले का विरोध, सुप्रीम कोर्ट में घुसे हजारों लोग 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं