एक लैंडिंग कर रहा था, दूसरा रनवे पर आया
शिकागो, एजेंसियां। अमेरिका के शिकागो में मिडवे एयरपोर्ट पर एक पायलट की समझदारी से 2 विमानों की टक्कर टल गई। साउथवेस्ट एयरलाइंस का प्लेन एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहा था
तभी रनवे पर प्राइवेट जेट आ गया। साउथवेस्ट एयरलाइंस का प्लेन दूसरे प्लेन से सिर्फ 50 फीट दूर था। ऐसे में उसे अचानक ऊपर जाना पड़ा। बाद में प्लेन को शिकागो एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा गया।
जनवरी में प्लेन हादसे में 67 लोग मारे गए थे:
राजधानी वॉशिंगटन DC में 29 जनवरी की रात यात्री विमान और मिलिट्री हेलिकॉप्टर में टक्कर हुई थी। क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए। प्लेन में 4 क्रू मेंबर समेत 64 लोग सवार थे। वहीं हेलिकॉप्टर में 3 लोग थे। हादसे में सभी 67 लोगों की मौत हो गई।
इसे भी पढ़ें
अमेरिका के इडाहो में हेलीकॉप्टर क्रैश: हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल
