अमेरिका के टेनेसी में फायरिंग, 2 मरे, 14 घायल

1 Min Read

टेनेसी, एजेंसियां। अमेरिका के टेनेसी राज्य में एक स्ट्रीट पार्टी में मास शूटिंग हुई है। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना लोकल समय के मुताबिक शाम 7 बजे के बाद की है।

हमलावर ने लोगों पर 2 शॉट फायर किए। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज जुटा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।

वहीं टेनेसी मेयर ने घटना पर दुख जताया है और कहा है कि हमलावरों को बख्सा नहीं जायेगा।

इसे भी पढ़ें

रांची में बोले खरगे-हेमंत सोरेन हिम्मत वाला है

TAGGED:
Share This Article
Exit mobile version