लंदन, एजेंसियां : ब्रिटेन के आव्रजन अधिकारियों ने वीजा शर्तों का उल्लंघन कर गद्दे तथा केक फैक्ट्री में अवैध रूप से काम करने के संदेह में 12 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है जिनमें 11 पुरुष और एक महिला हैं।
ब्रिटेन के गृह कार्यालय द्वारा बुधवार को जारी एक बयान के अनुसार, आव्रजन प्रवर्तन अधिकारियों ने इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र में गद्दे के कारोबार से जुड़ी एक इकाई पर छापा मारा।
अधिकारियों को खुफिया सूचना मिली थी कि वहां अवैध रूप से काम हो रहा है।
बयान के अनुसार अधिकारियों ने अवैध रूप से काम करने के आरोप में सात भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
इसे भी पढ़ें
एसबीआई ने आरटीआई अधिनियम के तहत चुनावी बॉण्ड के विवरण का खुलासा करने से इनकार किया








