चीन में भूस्खलन से 11 लोगों की हुई मौत [11 people died in landslide in China]

1 Min Read

बीजिंग, एजेंसियां: चीन के हुनान प्रांत में रविवार को भारी बारिश के कारण भूस्खलन से एक घर क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें 11 लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

प्रांतीय आपातकालीन कमान केंद्र ने बताया कि भूस्खलन सुबह करीब 8 बजे हेंगयांग शहर के यूलिन गांव में हुआ।

भूस्खलन से एक रिहायशी घर का एक हिस्सा बह गया। इसमें अठारह लोग दब गए। बचावकर्मियों ने 11 शव और छह घायलों को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ पर अचानक हुई भारी बारिश के बाद तेज बहाव से भूस्खलन हुआ।

एक व्यक्ति अभी भी लापता है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार 240 से अधिक बचावकर्मी भेजे गए और राहत बचाव अभियान चलाया गया।

बता दें कि इस साल की शुरुआत में दक्षिण पश्चिमी चीन के पर्वतीय युन्नान प्रांत में भूस्खलन हुआ था जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई थी। यह आपदा झाओतोंग शहर के लियांगशुई गांव में आया। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में से 500 लोगों को निकाला गया।

इसे भी पढ़ें

ईटानगर में बादल फटने से भूस्खलन, कई हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं