गुरु पूर्णिमा के मौके पर हुआ कार्यक्रम
टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास में सोमवार 10 हजार लोगों ने एक साथ गीता का पाठ किया। गुरु पूर्णिमा के मौके पर एलन ईस्ट सेंटर में 4 साल से लेकर 84 साल तक के लोगों ने पाठ किया। ये कार्यक्रम योग संगीता और एसजीएस गीता फाउंडेशन ने किया था।
मैसूर के अवधूत दत्त पीठम आश्रम ने बताया कि आध्यात्मिक संत गणपति सच्चिदानंद जी की मौजूदगी लोगों ने पाठ किया। ये सभी 10 हजार लोग सच्चिदानंद स्वामी से पिछले 8 सालों से जुड़े हुए हैं। स्वामी पिछले कई सालों से अमेरिका में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं।
1966 में अवधूत दत्त पीठम बना
अवधूत दत्त पीठम को 1966 में गणपति सच्चिदानंद जी स्वामी ने स्थापित किया था। ये एक इंटरनेशनल स्पिरिचुअल, कल्चरल और सोशल वेलफेयर संगठन है। सच्चिदानंद जी स्वामी भगवद गीता का प्रचार करने और सनातन हिंदू धर्म के मूल्यों को फैलाने के लिए जाने जाते हैं।
14 जून को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल में पहला हिंदू-अमेरिकन सम्मेलन हुआ था। इस सम्मेलन को अमेरिकन्स फॉर हिंदूज का नाम दिया गया था। सम्मेलन की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार और प्रार्थना के साथ हुई थी। इस सम्मेलन को 20 हिंदू संस्थाओं के समर्थन से कराया गया था।
अमेरिका के कैपिटल हिल में हुए अमेरिकन-हिंदू सम्मेलन में फ्लोरिडा, न्यूयॉर्क, बोस्टन, टेक्सास, शिकागो, कैलिफोर्निया जैसे शहरों से करीब 130 भारतीय अमेरिकी नेता शामिल हुए थे।








