थाईलैंड में एअर इंडिया के 100 पैसेंजर 80 घंटे फंसे [ 100 Air India passengers stranded in Thailand for 80 hours ]

1 Min Read

तकनीकी खराबी से 3 बार उड़ान टली

फुकेत, एजेंसियां। एअर इंडिया की फ्लाइट में तकनीकी खराबी की वजह से 100 से ज्यादा यात्री थाईलैंड के फुकेत में 3 दिन तक फंसे रहे।

इनमें से 70 पैसेंजर्स को 80 घंटे बाद यानी 19 नवंबर को दूसरे विमान से भारत भेजा गया। अभी भी 30 यात्री फुकेत में हैं। एअर इंडिया की फ्लाइट AI377 को 16 नवंबर को उड़ान भरना था।

तकनीकी खराबी का हवाला देकर टाली गई उड़ानः

16 नवंबर की रात तकनीकी खराबी का हवाला देकर उड़ान 6 घंटे के लिए टाल दी गई। घंटों इंतजार के बाद यात्रियों को बोर्डिंग के लिए कहा गया, लेकिन एक घंटे बाद ही फ्लाइट को कैंसिल कर दिया।

फ्लाइट ने एक बार उड़ान भी भरी, लेकिन ढाई घंटे बाद फुकेत एयरपोर्ट पर लौट आई। इस तरह उड़ान 3 बार टली।

इसे भी पढ़ें

न्यूयॉर्क जा रहा एअर इंडिया का विमान तकनीकी खराबी के बाद मुंबई लौटा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं