ट्रम्प बोले- भारत टैरिफ में कटौती पर सहमत; कनाडा-मेक्सिको पर टैरिफ 30 दिन के लिए टाला [Trump said- India agreed to cut tariffs; Tariff on Canada-Mexico deferred for 30 days]

1 Min Read

वाशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि भारत टैरिफ में कटौती करने के लिए राजी हो गया है। ट्रम्प ने 5 मार्च को ऐलान किया था कि भारत पर 2 अप्रैल से 100% टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रम्प ने शुक्रवार देर रात कहा- भारत हमसे बहुत ज्यादा टैरिफ वसूलता है। आप भारत में कुछ भी नहीं बेच सकते।

हालांकि भारत अब अपने टैरिफ में बहुत कटौती करना चाहता हैं। क्योंकि कोई (अमेरिका) उनके किए की पोल खोल रहा है। शुक्रवार को ट्रम्प ने कनाडा और मेक्सिको पर 25% टैरिफ लगाने के फैसले को फिर से टाल दिया। उन्होंने 4 मार्च को दोनों देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया था। लेकिन लागू होने से एक दिन पहले इसे 30 दिन के लिए टाल दिया। ट्रम्प ने ऐसा दूसरी बार किया है।

इसे भी पढ़ें

कनाडा-मेक्सिको पर फिर पलटे ट्रम्प, टैरिफ 30 दिन टाला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं