जेलेंस्की 30 दिन के युद्धविराम के लिए तैयार, अब रूस की सहमति का इंतजार [Zelensky ready for 30-day ceasefire, now waiting for Russia’s consent]

1 Min Read

अमेरिका-यूक्रेन में 8 घंटे चली बैठक

जेद्दाह, एजेंसियां। यूक्रेन वॉर खत्म करने को लेकर अमेरिकी और यूक्रेनी अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसके बाद यूक्रेन ने अमेरिका के 30-दिन का युद्धविराम प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। इसकी पुष्टि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने की। उन्होने कहा-यह प्रस्ताव एक सकारात्मक कदम है।

इसे स्वीकार करने के लिए यूक्रेन पूरी तरह तैयार है। अब अमेरिका की जिम्मेदारी है कि वह रूस को इसके लिए राजी करे। जैसे ही मॉस्को सहमति देगा, युद्धविराम तत्काल प्रभाव से लागू हो जाएगा।

कब्जे वाले क्षेत्रों पर समझौता नहीः

सऊदी अरब के जेद्दाह में हुई बैठक में यूएस सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मार्को रूबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वॉल्ट्ज ने यूक्रेन से कई समझौते के प्रस्तावों पर चर्चा की। हालांकि, कब्जे वाले एरिया के मुद्दे पर यूक्रेनी अधिकारी किसी भी समझौते के लिए तैयार नहीं दिखे।

यूक्रेन के 20 प्रतिशत हिस्से पर रूस का कब्जाः

दरअसल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पूर्वी यूक्रेन के चार बड़े क्षेत्रों (डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन, और जापोरीजिया) पर पूर्ण नियंत्रण चाहते हैं। रूस पहले ही यूक्रेन के 20% हिस्से पर कब्जा कर चुका है।

इसे भी पढ़ें

पूर्व रूसी राष्ट्रपति बोले- तीसरे वर्ल्ड वॉर की शुरुआत हुई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं