चीन में पुल से टकराकर डूबा जहाज, चार लोग लापता

2 Min Read

बीजिंग,एजेंसियां: चीन के दक्षिणी प्रांत गुआंग्डोंग के फोशान शहर में एक जहाज के पुल से टकराकर डूब जाने से चार लोग लापता हो गये।

सूत्रों के मुताबिक स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना नदी में बाढ़ के प्रभाव के कारण जहाज के गलत संचालन की वजह से होने की आशंका है।

जहाज में 4,900 टन से अधिक स्टील लदा हुआ था और यह सोमवार रात फूज़ौ, फुजियान प्रांत से गुआंग्डोंग के हेशान शहर की ओर जा रहा था।

उसी दौरान, रात करीब 09:20 बजे जिउजियांग ब्रिज के एक खंभे से टकराकर फंस गया और बाद में लगभग 11:40 बजे डूब गया। इस पर 11 सदस्यीय चालक दल सवार था।

शहर के आपातकालीन प्रबंधन विभाग के अनुसार, चालक दल के सात सदस्यों को बचा लिया गया, जबकि अन्य चार लापता हैं।

स्थानीय सरकार ने मंगलवार सुबह नौ बजे तक खोज एवं बचाव के लिए 32 जहाजों और 400 से अधिक कर्मियों को भेजने में समुद्री, मत्स्य पालन और सामाजिक बचाव बलों को शामिल किया।

घटना की जांच जारी है। विशेषज्ञों ने तुरंत पुल का प्रारंभिक निरीक्षण किया और पाया कि मुख्य संरचना को कोई स्पष्ट क्षति नहीं हुई है।

इसे भी पढ़ें

पटना से कोलकाता जा रही इंडिगो का विमान एयरपोर्ट पर उड़ान भरने से पहले हुआ खराब

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं