Tuesday, July 8, 2025

मंजिल हासिल करने का जुनून पैदा करें कार्यकर्ता : सुदेश महतो

रांची : कार्यकर्ता सक्रियता और एकाग्रता से मंजिल हासिल करने की जिद्द और जुनून पैदा करें। बौद्धिक स्तर पर पार्टी की पृष्ठभूमि का दायरा बढ़ाकर राजनीतिक हालात बदलना ही हमारा मकसद है। रविवार को ये बातें आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहीं।

वे राजदरबार बुंडू में तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के एकदिवसीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि महाधिवेशन से पहले पार्टी एक लाख सक्रिय और पदेन कार्यकर्ताओं की कतार खड़ी कर लेगी। यह कतार नेतृत्व संभालेगी और समाज के अंतिम पायदान को जगायेगी।

सुदेश ने कहा कि झूठ और लूट की बुनियाद पर टिकी सरकार ने झूठे वादें और झूठे सपने दिखाकर जनादेश तो लिया लेकिन सत्ता मिलते ही झारखंडियों के साथ विश्वासघात कर दिया, जनादेश का अपमान करना शुरू कर दिया। आलम तो ये है कि तीन वर्षों के कार्यकाल में ये अपने वादों, अपने मेनिफेस्टो के अनुसार एक कदम भी नहीं चले।

युवा, महिलाएं, अनुबंधकर्मीअपना हक मांगने के लिए सड़कों पर उतरते हैं तो सरकार उनपर लाठियां बरसाती है। उन्होंने कहा कि हमें इस प्रदेश की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए चुनौतियों को स्वीकार करते हुए राजनीति में अपनी भूमिका और जगह सुनिश्चित करनी होगी।

आने वाले समय में राजनीतिक एवं सामाजिक परिदृश्य बदलने का संकल्प लेकर बढते रहना है। गौरतलब है कि आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि अप्रैल माह को पार्टी सामाजिक न्याय माह के रूप में मनायेगी।

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Important events: 8 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 8]

Important events: 1497 – 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र...

| वैदिक पंचांग |08 जुलाई 2025, मंगलवार [l Vedic Almanac l 08 July 2025, Tuesday ]

Vedic Almanac: दिनांक - 8 जुलाई  2025दिन - मंगलवारविक्रम संवत्...

मुंबई: MNS नेता के बेटे पर नशे में गाड़ी चलाने और अभद्रता का आरोप, FIR दर्ज [Mumbai: FIR lodged against MNS leader’s son for...

Drunk driving : मुंबई, एजेंसियां। मुंबई में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img