झारखंड में महिलाएं अब ईमेल पर सीधे DGP से कर सकती हैं शिकायत [Women in Jharkhand can now complain directly to DGP via email]

0
10

Directly to DGP via email:

रांची। झारखंड पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सतर्क है। फोन के बाद अब महिलाओं को शिकायत करने के लिए ईमेल की सुविधा भी प्रदान की गई है। डायल 112, डायल 100 पर किसी भी तरह की शिकायत की सुविधा पहले से ही उपलब्ध है। वहीं सभी जिले के एसपी को भी डीजीपी अनुराग गुप्ता ने महिला सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए है। अब उन्होंने अपने ईमेल आईडी पर भी शिकायत किए जाने की जानकारी दी है।

Directly to DGP via email:ये है डीजीपी का ईमेल आइडीः

डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा है कि बच्चियां, महिलाए उन्हें सीधे तौर पर शिकायत कर सकती है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उनके ईमेल आईडी dgp@jhpolice.gov.in पर शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई सरकारी कर्मचारी, टीचर, पंचायत का सेवक या पुलिस कर्मी ही क्यों ना हो, अगर वह किसी बच्ची के साथ बदतमीजी करता है, सेक्सुअल हैरेसमेंट करता है तो उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Directly to DGP via email:शिकायतों का हो वेरिफिकेशनः

उन्होंने यह भी कहा कि कभी-कभी महिलाएं इसकी आड़ में अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी भी निकालती हैं। इसलिए महिला और बच्चियों की शिकायत सही हो इतना जानना जरूरी है। इसका वेरिफिकेशन होना चाहिए। पुलिस एक बार संतुष्ट हो जाए की शिकायत सही है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि 90% मामले सही पाए जाते हैं। लेकिन, कुछ मामले में आपसी दुश्मनी को निकालने के लिए गलत तरीके से शिकायत की जाती है। यह नहीं होना चाहिए। डीजीपी ने जमशेदपुर के एक मामले का जिक्र करते हुए उदाहरण भी दिया। उन्होंने बताया कि दो गोतिया की लड़ाई को गलत तरीके से पेश किया गया। व्यक्तिगत दुश्मनी को निकालने के लिए एक पक्ष के द्वारा दूसरे पर छेड़खानी का आरोप लगा दिया गया। ऐसा नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

DGP Anurag Gupta:डीजीपी अनुराग गुप्ता को मिलेगा प्रोविजनल पे-स्लीप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here