पयमयांग, एजेंसियां। एशिया के एक देश में लाल लिपिस्टक लगाने पर प्रतिबंध है। यहां लाल लिपिस्टिक लगाया, तो भारी भरकम सजा हो सकती है। यह देश है उत्तर कोरिया।
उत्तर कोरिया अपने कई अजीबोगरीब कानूनों के लिए जाना जाता है। यहां सुप्रीम नेता किम जोंग के अधीन पूर्ण तानाशाही है।
उन्होंने कथित तौर पर कई विचित्र नियम लागू किए हैं ऐसे-ऐसे नियम, जिनका पालन करना कठिन है।
लेकिन देश की जनता को इन कानूनों का पालन करना पड़ता है। यहां तक कि फैशन से जुड़े कानून भी हैं।
फैशन कानूनों का पालन नहीं करने वालों को कड़ी सजा दी जाती है। यहां अधिकांश लोकप्रिय वैश्विक फैशन और सौंदर्य प्रसाधन ब्रांड प्रतिबंधित हैं।
खासतौर पर लाल लिपस्टिक के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध है। यह कानून तानाशाह की विचारधारा को परिलक्षित करता है।
दरअसल किम का माना है कि लाल रंग को मुक्ति का प्रतीक माना जाता है। माना जाता है कि लाल लिपस्टिक में महिलाएं आकर्षक लगती हैं।
इससे देश में नैतिक पतन हो सकता है। उत्तर कोरिया की सरकार रूढ़िवादी विचारधारा पर चलती है।
इसलिए किम जोंग उन ने लाल लिपस्टिक पर बैन लगा दिया है। कानून बनाया कि महिलाएं सिर्फ साधारण मेकअप कर सकती हैं। ज्यादा मेकअप करनेवाली महिलाओं को कड़ी सजा दी जाती है।
इसे भी पढ़ें