White poison:
नई दिल्ली, एजेंसियां। बदलती जीवनशैली और खराब खान-पान की आदतों के कारण हमारी डाइट में पोषक तत्वों की कमी बढ़ रही है। आजकल लोग फास्ट फूड, चाइनीज और प्रोसेस्ड फूड का ज्यादा सेवन कर रहे हैं, जिनमें सफेद रंग के कई ऐसे पदार्थ होते हैं जो सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। नमक, चीनी, मैदा, सफेद चावल और आलू जैसी ये सफेद चीजें, यदि जरूरत से ज्यादा खाई जाएं तो कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकती हैं।
चीनी
सबसे पहले बात करें चीनी की। सफेद चीनी को ‘एम्प्टी कैलोरी’ कहा जाता है क्योंकि इसमें कोई पोषक तत्व नहीं होते। यह शरीर में जाकर तुरंत ग्लूकोज और फ्रुक्टोज में टूट जाती है, जो कम एक्टिव लोग फैट के रूप में जमा कर लेते हैं। इसके कारण टाइप-2 डायबिटीज, लिवर की समस्या, डेंटल प्रॉब्लम, और कैंसर जैसी बीमारियां हो सकती हैं।
सफेद चावल
सफेद चावल भी सेहत के लिए खतरा बन सकता है। रिफाइनिंग की प्रक्रिया में चावल से उसके फाइबर और पोषक तत्व निकल जाते हैं, जिससे यह टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को बढ़ाता है। ब्राउन राइस या रेड राइस के विकल्प बेहतर माने जाते हैं।
नमक
नमक शरीर के लिए जरूरी तो है, लेकिन अत्यधिक मात्रा में इसका सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ाने, हड्डियों को कमजोर करने और पेट के अल्सर व कैंसर का कारण बन सकता है।
मैदा
मैदा से बने खाद्य पदार्थ जैसे व्हाइट ब्रेड, केक, बिस्कुट आदि भी नुकसानदायक हैं। गेहूं के आटे को रिफाइन करने से इसमें मौजूद फाइबर, विटामिन और मिनरल खत्म हो जाते हैं, जिससे ट्राइग्लिसराइड बढ़ता है और गुड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।सफेद आलू स्टार्च से भरपूर होता है, लेकिन डीप फ्राई या मक्खन- क्रीम के साथ सेवन से यह शरीर में मोटापा और हृदय रोग का खतरा बढ़ा सकता है।इसलिए अपने खान-पान में संतुलन बनाएं और इन सफेद खाद्य पदार्थों का सेवन कम करके हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं।
इसे भी पढ़ें
Health tips: नहाने से पहले नमक रगड़ने से क्या होते हैं फायदे? जानिए एक्सपर्ट की राय