मुंबई, एजेंसियां। सामंथा रूथ प्रभु ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें एक व्यक्ति भाषण देते हुए दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में यह व्यक्ति कहता है कि महानता के लिए असफलता 100% जरूरी है। सामंथा का यह पोस्ट उनके एक्स हस्बैंड नागा चैतन्य की शादी के बाद आया है। वहीं प्रशंसक उनकी इसकी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया लगातार दे रहे हैं।
सामंथा का मानना है कि आज उन्होंने जो कुछ भी हासिल किया है, वह अतीत में उनकी असफलता के कारण है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नई पोस्ट में, उन्होंने असफलता के महत्व को दर्शाते हुए एक क्लिप जोड़ा और बताया कि यह हमारे करियर में कैसे योगदान देता है। क्लिप में एक व्यक्ति भाषण देते हुए दिखाया गया है जिसमें वह कहता है, “महानता के लिए असफलता 100% जरूरी है
महानता हासिल करने के लिए, सफलता पाने के लिए, आपको जितनी बार संभव हो उतनी बार असफल होना होगा। इसलिए, इससे दूर ना भागें। इसे नकारात्मक रूप में न लें।
इसे भी पढ़ें
एक्ट्रेस हिना खान के नया सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस हुए चिंतित