नई दिल्ली। देश के पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के जिस पोते प्रज्वल रेवन्ना द्वारा महिलाओं के यौन उत्पीड़न के हजारों वीडियो वायरल हुए हैं, उनके बारे में अब देश के गृह मंत्री अमित शाह का बयान आया है। उन्होंने इस मामले में कांग्रेस पर पलटवार किया है।
अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी का रुख स्पष्ट है कि हम देश की ‘मातृ शक्ति’ के साथ खड़े हैं। मैं कांग्रेस से पूछना चाहता हूं कि वहां किसकी सरकार है? सरकार कांग्रेस पार्टी की है।
उन्होंने अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? हमें इस पर कार्रवाई नहीं करनी है, क्योंकि यह राज्य की कानून व्यवस्था का मामला है, राज्य सरकार को इस पर कार्रवाई करनी है।
हम जांच के पक्ष में हैं और हमारे सहयोगी दल (एस) ने भी इसके खिलाफ कार्रवाई करने की घोषणा की है, आज उनकी कोर कमेटी की बैठक है और कदम उठाए जाएंगे।
प्रज्वल रेवन्ना कर्नाटक के हासन से सांसद हैं। प्रज्वल जनता दल सेक्यूलर (JDS) सुप्रीमो और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने JDS की टिकट पर हासन से जीत हासिल की थी। उन्होंने भाजपा के ए मंजू को हराया था।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भी JDS ने उनको उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, प्रज्वल को अब पार्टी से निकाल दिया गया है। पार्टी ने उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।
प्रज्वल ने 2014 में बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। 2019 में उन्हें JDS के राज्य महासचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।
2014 के लोकसभा चुनाव में प्रज्वल एचडी देवगौड़ा के चुनावी अभियान में शामिल हुए थे। देवगौड़ा ने तब हासन से ही चुनाव लड़ा था। 2018 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव के समय भी प्रज्वल के चुनाव लड़ने की खबरें चली थीं। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
वर्तमान विवाद के बाद से खबर है कि वो देश छोड़कर फरार हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, 28 अप्रैल को रेवन्ना बेंगलुरु से फ्रैंकफर्ट के लिए चले गए हैं। सिद्धारमैया सरकार ने कथित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में SIT बनाई थी। इसके बाद से रेवन्ना देश से फरार हैं।
एचडी रेवन्ना होलेनरसिपुरा के मौजूदा विधायक हैं। बड़े नेता माने जाते हैं। 2004 से लगातार इस सीट से जीत हासिल कर रहे हैं। इससे पहले 1994 में भी वो यहां से विधायक रह चुके हैं।
1999 में भी उन्होंने यहां से चुनाव लड़ा लेकिन जीत नहीं पाए। दोबारा सफलता मिली 2004 में। इसके बाद 2008, 2013, 2018 और 2023 में उन्हें सफलता मिली।
2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के श्रेयस एम पटेल को हराया था। श्रेयस इस बार हसन लोकसभा सीट से प्रज्वल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उसके पहले 2018 में उन्होंने कांग्रेस के बीपी मंजेगौड़ा को हराया था।
वो कर्नाटक सरकार में PWD मंत्री भी रह चुके हैं।पीड़िता के मुताबिक, नौकरी जॉइनिंग के चार महीने बाद प्रज्वल उन्हें अपने कमरे पर बुलाता था।
घर में छह महिला कर्मचारी थीं और सभी ने बताया कि वो प्रज्वल से डरती थीं। घर में काम करने वाले पुरुष कर्मियों ने महिला कर्मियों को भी सावधान रहने के लिए कहा था।
आरोप लगा है कि जब HD रेवन्ना की पत्नी नहीं होती थी तो वो महिलाओं को स्टोर रूम में बुलाता था, उन्हें छूता था और यौन उत्पीड़न करता था। पीड़िता ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना ने उनकी बेटी के साथ भी छेड़खानी करने की कोशिश की थी।
इसे भी पढ़ें