West Bengal election news:
मुर्शिदाबाद, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के संस्थापक और नेता हुमायूं कबीर ने हाल ही में मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में आयोजित मेगा रैली में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि इस बार वह BJP और TMC दोनों को सत्ता में आने से रोकेंगे। हुमायूं ने स्पष्ट किया कि BJP को 100 और TMC को 50 सीट भी नहीं जीतने देंगे।
हुमायूं कबीर ने कहा
हुमायूं कबीर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की महिलाओं को उनकी पार्टी की ओर से “तीन हजार रुपये लक्ष्मी भंडार योजना” दी जाएगी। उन्होंने ममता बनर्जी और बीजेपी दोनों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ममता बनर्जी ने राज्य में कुछ खास नहीं किया। अब उनका लक्ष्य है कि टीएमसी को हराना है और बीजेपी को भी मजबूत होने से रोकना है।
रैली में हुमायूं कबीर ने 2.82 करोड़ मुस्लिम वोटों का जिक्र करते हुए कहा कि TMC के खिलाफ एकजुट होना जरूरी है। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पार्टी तीसरे मोर्चे के गठन की तैयारी में है और कई लोग उनके साथ आने को तैयार हैं।
असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन पर दिया बयान
हुमायूं कबीर ने असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि ईद के बाद ब्रिगेड में रैली कर AIMIM के साथ सहयोग को आगे बढ़ाएंगे। रैली में AIMIM बंगाल इकाई के अध्यक्ष इमरान सोलंकी भी मंच साझा करते दिखे।
इस घोषणा के साथ ही पश्चिम बंगाल की सियासत में तीसरे मोर्चे की तैयारी और भी तेज हो गई है। हुमायूं कबीर की रणनीति अब BJP और TMC दोनों के लिए चुनौती बन गई है। आगामी विधानसभा चुनाव में यह गठबंधन और रणनीति किस तरह से असर डालती है, यह अगले कुछ हफ्तों में स्पष्ट होगा।












