Banglar Yuva Sathi scheme: बंगाल चुनाव से पहले युवाओं के लिए नई घोषणा, ममता सरकार की ‘बांग्लार युवा साथी’ योजना, अब बेरोजगार युवाओं को हर महीने मिलेगा 1500 रुपये

2 Min Read

Banglar Yuva Sathi scheme:

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी सरकार ने युवाओं और महिलाओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। गुरुवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का अंतरिम बजट पेश करते हुए राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बेरोजगार युवाओं के लिए नई योजना शुरू करने की घोषणा की।

सरकार ने क्या बताया

सरकार ने बताया कि ‘बांग्लार युवा साथी’ नाम की इस योजना के तहत राज्य के बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये का बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। यह आर्थिक सहायता युवाओं को नौकरी मिलने तक या अधिकतम पांच वर्ष तक प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को मिलेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि यदि तृणमूल कांग्रेस चुनाव में फिर से सत्ता में आती है, तो यह योजना 15 अगस्त से लागू की जाएगी।

अंतरिम बजट में क्या घोषणा हुआ

अंतरिम बजट में सरकार ने अन्य सामाजिक योजनाओं में भी बढ़ोतरी की घोषणा की। महिलाओं के लिए चल रही ‘लक्ष्मीर भंडार’ योजना के तहत मासिक सहायता राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा की गई।स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा क्षेत्र में काम करने वाले आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1000 रुपये बढ़ाने का भी ऐलान किया गया है।

वित्त मंत्री ने बताया

वित्त मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 4.06 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया है, जिसमें सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया है।विशेषज्ञों का मानना है कि चुनावी वर्ष में पेश किया गया यह बजट युवाओं, महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जिससे राज्य में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और मजबूत किया जा सके।

Share This Article