Cricket Rules 2026: बदल गया क्रिकेट!

जानें कौन से वो नियम हैं जो अब इतिहास बन जाएंगे

मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) ने क्रिकेट के 73 नियमों में बदलाव कर दिया है

यह 2022 के बाद का सबसे बड़ा अपडेट है, जो 1 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगा।

बल्लेबाजी टीम के लिए है बुरी ख़बर

पुराना नियम: अगर दिन के आखिरी ओवर में विकेट गिरता था, तो बल्लेबाजी टीम नया बल्लेबाज नहीं भेजती थी और खेल वहीं रुक जाता था।

नया नियम: अब दिन का आखिरी ओवर हर हाल में पूरा करना होगा, चाहे विकेट गिरे या नहीं। रोमांच कम न हो, इसलिए नए बल्लेबाज को क्रीज पर आना ही होगा।

ओवरथ्रो (Overthrow) की नई परिभाषा

अब हर फील्डिंग की गलती 'ओवरथ्रो' नहीं कहलाएगी:

ओवरथ्रो: सिर्फ तब माना जाएगा जब फील्डर विकेट की तरफ थ्रो फेंके और गेंद आगे निकल जाए। मिसफील्ड: अगर बाउंड्री पर गेंद रोकते समय हाथ से फिसल जाए, तो इसे सिर्फ मिसफील्ड माना जाएगा।

अब अम्पायर तय कर सकेंगे डेड बॉल

अब डेड बॉल के लिए गेंद का विकेटकीपर या गेंदबाज के हाथ में होना जरूरी नहीं है। अगर गेंद मैदान पर रुक गई है और अंपायर को लगता है कि रन लेने की गुंजाइश नहीं है, तो वह उसे 'डेड बॉल' घोषित कर सकता है।

हिट विकेट (Hit Wicket) - बैलेंस बिगड़ा तो आउट!

अगर आप शॉट खेलने के बाद अपना बैलेंस खो देते हैं और खुद को संभालते-संभालते स्टंप्स पर गिर जाते हैं, तो अब आप आउट माने जाएंगे। इससे फर्क नहीं पड़ेगा कि गेंद उस वक्त कहाँ है।

बल्ला छूटा तो क्या होगा?

आउट: अगर हाथ से बल्ला छूटकर सीधे स्टंप्स पर जा लगा। नॉट आउट: अगर बल्ला पहले विकेटकीपर या किसी फील्डर को छूकर स्टंप्स से टकराया। टकराव: अगर फील्डर से टक्कर होने की वजह से बल्लेबाज स्टंप्स पर गिरता है, तो वह आउट नहीं होगा।

गेंदों के 3 नए साइज  (Size 1, 2, 3)

Size-1: पुरुषों के सीनियर क्रिकेट के लिए (पारंपरिक वजन)। Size-2: महिला और बड़े उम्र के जूनियर खिलाड़ियों के लिए। Size-3: छोटे बच्चों के लिए सबसे हल्की गेंद।

महिला और जूनियर क्रिकेट को आसान बनाने के लिए स्टैंडर्ड तय किए गए हैं:

लेमिनेटेड बैट (Laminated Bats) को मंजूरी

बल्ले की बढ़ती कीमतों को देखते हुए, MCC ने 'Open-Age' क्रिकेट में टुकड़ों को जोड़कर बने लेमिनेटेड बैट के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। हालांकि, इंटरनेशनल लेवल पर अभी भी पारंपरिक बल्ले ही चलेंगे।

क्या बदलेगा?

१.  टेस्ट का आखिरी ओवर पूरा होगा। २.  हिट विकेट के नियम सख्त हुए। ३.  गेंदों के साइज और स्टैंडर्ड तय। ४.  ओवरथ्रो और डेड बॉल की नई व्याख्या।

"ये बदलाव खेल की रफ्तार बढ़ाने और खिलाड़ियों के बीच की उलझनों को खत्म करने के लिए किए गए हैं।"