क्या इसका आपके त्योहार पर पड़ेगा असर? जानिए सही जानकारी।
जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीध में आ जाते हैं, तो चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ती है। इसे चंद्र ग्रहण कहते हैं।
इस वर्ष होली से पहले चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। इस कारण कई लोग भोजन और पूजा को लेकर उलझन में हैं।
वैज्ञानिक दृष्टि से ग्रहण के कारण भोजन में कोई विषैला बदलाव नहीं होता। परंतु लंबे समय तक खुला रखा भोजन संक्रमित हो सकता है।
✔ ग्रहण के दौरान भोजन ढककर रखें ✔ ताज़ा और गर्म भोजन लें ✔ कटे फल लंबे समय तक खुले न छोड़ें
✔ दूध, मावा और मिठाई ताज़ी लें ✔ पैकेट पर निर्माण तिथि देखें ✔ विश्वसनीय दुकान से ही खरीदें
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें और रसोई साफ करें। ताज़ा भोजन बनाना बेहतर होता है।
❌ ग्रहण से भोजन ज़हरीला नहीं होता ✔ स्वच्छता और ताज़गी ही असली सुरक्षा है