Jharkhand Weather Update: झारखंड में लगातार बारिश और वज्रपात का खतरा, मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट

Abhishek Singh
2 Min Read

Jharkhand Weather Update:

रांची। झारखंड में फिलहाल बारिश का सिलसिला जारी है और मौसम केंद्र ने राज्यवासियों को अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने की चेतावनी दी है। इस साल अबतक सामान्य वर्षा 831.8 मिमी की तुलना में 1042.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जो कि करीब 25 प्रतिशत ज्यादा है। हालांकि, देवघर, गढ़वा और गोड्डा जिलों में सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि पाकुड़ में लगभग 20 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई। पूर्वी सिंहभूम जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, जो सामान्य से 73 प्रतिशत अधिक है। इसके बाद सरायकेला-खरसावां में 64 प्रतिशत और रांची जिले में 54 प्रतिशत ज्यादा वर्षा हुई है। भारी बारिश के कारण इन क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है।

मौसम केंद्र के अनुसार

Jharkhand Weather Update:

मौसम केंद्र के अनुसार 4 सितंबर से 10 सितंबर तक पूरे राज्य में कहीं-कहीं मध्यम दर्जे की बारिश का अनुमान है। इस दौरान मेघ गर्जन, 30-40 किमी/घंटा की तेज हवाओं और वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा। ऐसे में पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों के पास या खुले खेतों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। राज्य के प्रमुख शहरों में तापमान की स्थिति भी स्थिर रहने का अनुमान है। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम 23°C के बीच रहेगा। बोकारो में 33°C से 25°C, धनबाद में 33°C से 25°C, जमशेदपुर में 33°C से 25°C और दुमका में 33°C से 26°C तापमान रहेगा।

मौसम विभाग ने अगले 8 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है, ताकि राज्यवासियों को बारिश और वज्रपात से होने वाले संभावित नुकसान से बचाया जा सके।

इसे भी पढ़ें

Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं