Jharkhand Weather update: झारखंड में बढ़ी ठंड, तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट

2 Min Read

Jharkhand Weather update

रांची। झारखंड में एक बार फिर ठंड ने जोर पकड़ लिया है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं और घने कोहरे के कारण सुबह और शाम के समय कनकनी बढ़ गई है। हालात ऐसे हैं कि लोग शॉल, टोपी और दो-दो स्वेटर पहनकर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र में लगातार हो रही बर्फबारी का सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है। पश्चिमी हवाएं हिमालय से ठंडी हवा लेकर आ रही हैं, जिससे राज्य में ठंड का असर बढ़ गया है। इसी कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।

राजधानी रांची के मौसम में बदलाव

राजधानी रांची में मौसम पूरी तरह बदल गया है। घने कोहरे और धुंध के चलते सूरज की रोशनी भी कमजोर नजर आ रही है। बीते 24 घंटों में रांची का न्यूनतम तापमान गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि इससे पहले यह 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास था।

मौसम विभाग ने बताया

मौसम विभाग ने बताया है कि पलामू और गुमला में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं रांची, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गढ़वा और चतरा जिलों में न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इन इलाकों में सुबह और शाम के समय तेज ठंड महसूस की जा सकती है। राज्य के अन्य हिस्सों में ठंड का असर अपेक्षाकृत कम रहेगा। वहां न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना बनी हुई है।

Share This Article