Jharkhand Weather Alert: झारखंड मौसम अलर्ट: रांची, पलामू और कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

2 Min Read

Jharkhand Weather Alert:

रांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। रांची, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी और गुमला सहित कई जिलों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से लगातार बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

मौसम में उतार-चढ़ाव:

Jharkhand Weather Alert:

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब उत्तर ओडिशा के तट पर पहुंच चुका है। यह सिस्टम अगले 24 घंटे में उत्तर ओडिशा, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से झारखंड में मूसलाधार बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।

सबसे अधिक बारिश:

Jharkhand Weather Alert:

पिछले 24 घंटे में लातेहार जिले में सबसे अधिक 35.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। राजधानी रांची में भी लगातार बारिश हो रही है, जिससे स्कूल, कॉलेज, कार्यालय और यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की समस्याएं सामने आई हैं।

राहत की संभावना:

Jharkhand Weather Alert:

रांची स्थित मौसम वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक आनंद के अनुसार, 6 सितंबर से मौसम में सुधार की संभावना है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन कमजोर पड़ेगा और कुछ इलाकों में धूप निकलने की संभावना रहेगी। हालांकि, तब तक लोगों को बारिश और जलजमाव से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इसे भी पढ़ें

Meteorological Department: झारखंड में आठ सितंबर तक रुक-रुक कर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया चेतावनी अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं