Jharkhand cold wave: झारखंड के कई जिलों में ठंड का कहर, गुमला में पारा 7.7 डिग्री पहुंचा

2 Min Read

Jharkhand cold wave:

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटों से मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राज्य में उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने के कारण दिन का तापमान थोड़ा बढ़ा है। गोड्डा में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे दिन में हल्की गर्माहट और तेज धूप महसूस की गई। इसके विपरीत रात का तापमान लगातार गिरता जा रहा है, जिससे सुबह और देर शाम सर्दी बढ़ गई है।

सबसे अधिक असर गुमला में

रात की ठंड का सबसे अधिक असर गुमला में दिखा, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 7.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से काफी नीचे है। कोडरमा, चतरा, लातेहार और लोहरदगा सहित कई जिलों में भी रात का पारा औसत से 1.5 से 5 डिग्री तक नीचे दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में रात के तापमान में किसी विशेष बढ़ोतरी की संभावना नहीं है। 29 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने के आसार हैं। विभाग ने अनुमान जताया है कि 2 दिसंबर तक राज्य के कई हिस्सों में सुबह हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और खूंटी में न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि कोडरमा और चतरा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में पारा 9 से 11 डिग्री तक पहुंच सकता है। ठंड बढ़ने को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों, विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों को सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Share This Article
Exit mobile version