Heavy rain alert in Jharkhand: झारखंड में 28 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

2 Min Read

Heavy rain alert in Jharkhand:

रांची। झारखंड में मॉनसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 24 और 25 जुलाई को कोल्हान और संताल परगना क्षेत्र में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि राज्य के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले :

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसांवा, जामताड़ा, दुमका और देवघर में भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में जलजमाव और आकाशीय बिजली गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

येलो अलर्ट वाले जिले :

रांची, सिमडेगा, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और खूंटी में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

सावधानी बरतने की सलाह :

मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण राज्य में 28 जुलाई तक बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में ही रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और बिजली गिरने से सतर्क रहें।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मॉनसून सक्रिय, आज से झमाझम बारिश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं