Delhi winter 2025: दिल्ली में गुलाबी ठंड की शुरुआत, तेलंगाना-आंध्र में तूफान से भारी तबाही — जानें देशभर का मौसम हाल

2 Min Read

Delhi winter 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। एक ओर उत्तर भारत में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है, वहीं दक्षिण भारत में चक्रवाती तूफान मोंथा ने भारी तबाही मचाई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी, जबकि दक्षिणी राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का असर जारी रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी की शुरुआत:

दिल्ली और आसपास के इलाकों नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाजियाबाद में नवंबर की ठंड महसूस की जाने लगी है। सुबह और देर रात के समय तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों तक बादल छाए रह सकते हैं, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ठंडी हवाओं का असर:

पूर्वी यूपी में बारिश के कारण ठंड अचानक बढ़ गई है। वाराणसी, प्रयागराज और मऊ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। उत्तराखंड में भी सुबह-सुबह ठंडी हवाएं चल रही हैं। देहरादून और हरिद्वार जैसे शहरों में तापमान 8–10°C तक गिर सकता है।

सिक्किम में बर्फबारी का रेड अलर्ट:

भारत-चीन सीमा के पास भारी बर्फबारी के चलते सिक्किम में रेड अलर्ट जारी किया गया है। नाथुला और चांगू झील के आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण जनजीवन प्रभावित है।

दक्षिण में ‘मोंथा’ का कहर जारी:

चक्रवाती तूफान मोंथा ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भारी तबाही मचाई है। अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों बिजली खंभे और ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए हैं। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में भी तेज हवाओं और भारी बारिश का असर जारी है।

उत्तर में सर्दी और दक्षिण में तबाही मौसम का यह चरम परिवर्तन देशभर में अलग-अलग असर दिखा रहा है।

इसे भी पढ़ें

सर्दी का कहर, कोहरे व धुंध में लिपटा उत्तर भारत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं