Cold in Ranchi: रांची में हाड़ कंपाने वाली ठंड से हुई एक व्यक्ति की मौत

Anjali Kumari
1 Min Read

Cold in Ranchi

रांची। ठंड से जान जाना मानो अब आम बात होती जा रही है। ऐसी ही एक घटना बीते दिन रांची से सामने आई, जहां कड़ाके की ठंड ने एक और असहाय की जान ले ली। वार्ड 18 में सेंटी बीटा अस्पताल के बगल स्थित लग्न कॉम्प्लेक्स के सामने एक व्यक्ति का शव मिला। सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा और युवा समाजसेवी सबलू मुंडा को सूचना दी। श्री मुंडा अपने सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोअर बाजार थाना को जानकारी दी। सबलू मुंडा ने अपने खर्च पर शव को रिम्स भेजने की व्यवस्था की। मौके पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि रात्रि गश्ती के दौरान असहाय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए और जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की जाए, ताकि ठंड से और जान न जाए।

Share This Article