रांची, एजेंसियां। झारखंड में 13 मार्च से फिर मौसम में बदलाव होगा। फिलहाल 15 मार्च तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने 16 मार्च को राज्य के दक्षिणी और मध्य भाग में हल्की बारिश की संभावना जाहिर की है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 13 और 14 मार्च को आसमान में काले बादल नजर आ सकते हैं। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना है।
हालांकि, 15 मार्च को एक बार फिर मौसम साफ रहेगा। अगले दिन यानी 16 मार्च को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना है।
ऐसे में बार-बार बदलते मौसम के चलते तापमान में भी उतार चढ़ाव देखा जा रहा है, जिसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है।
पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री रहा।
रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में धूप खिलने के बाद तापमान में बढ़त दर्ज की जा रही है।
वहीं शाम होते तापमान में आई गिरावट अचानक ठंड का एहसास करा रही है। इसी तरह की स्थिति राज्य के अन्य जिलों की भी है।
इसे भी पढ़ें
लातेहार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो सगे भाई की मौत, एनएच-39 जाम