Weather update:
रांची। झारखंड में प्री-मानसून दस्तक दे चुका है। लगभग हर दिन दोपहर बाद राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। देश के कई हिस्सों में मानसून रफ्तार पकड़ चुका है। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में झमामझम बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के 4 से 6 जून के बीच झारखंड पहुंचने की संभावना है। यह पहली बार होगा, जब मानसून इतने पहले झारखंड में दस्तक देगा।
Weather update: साहिबगंज और पाकुड़ के रास्ते राज्य में प्रवेश करेगाः
झारखंड में मानसून साहिबगंज और पाकुड़ के रास्ते प्रवेश करेगा और 12 से 15 जून के बीच पूरे झारखंड को कवर कर लेगा। आमतौर पर मानसून 12 जून को झारखंड पहुंचता है, लेकिन इस बार यह 6 से 8 दिन पहले आ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिकों के अनुसार, मानसून के समय से पहले पहुंचने से राज्य में अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है। पिछले 15 वर्षों में केवल एक बार 2021 में मानसून निर्धारित समय पर 12 जून को झारखंड में पहुंचा था, जबकि 2020 में यह 13 जून को आया था। इस बार मानसून के जल्दी आने से किसानों में उत्साह है।
Weather update: झारखंड में साइक्लोनिक इफेक्ट का भी असरः
अरब सागर से उठी टर्फ लाइन और ओडिशा के ऊपर बने निम्न दबाव का असर झारखंड पर भी दिख रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। रविवार को रांची समेत राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने 26 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा 27, 28 और 29 मई को भी राज्य के कई क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। राजधानी रांची में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहा।
इसे भी पढ़ें
Weather: देश भर में मानसून की शुरुआती हलचल, दिल्ली-नोएडा समेत कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट