पलामू में पाइपलाइन सिंचाई परियोजना का शिलान्यास किया सीएम ने
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड के खनिजों का लाभ यहां के आदिवासियों को नहीं मिल रहा है।
बल्कि यहां के खनिज का फायदा दूसरे राज्य उठा रहे हैं। यही सब नीतियां हमें बदलनी है। हमने तय कर लिया है कि हम आदर्श झारखंड बनायेंगे।
गरीब, आदिवासी और दलित-वंचितों को उनके अधिकारी दिलायेंगे। मुख्यमंत्री शनिवार को पलामू के गढ़वा में पाइपलाइन सिंचाई योजना के शिलान्यांस समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने इस योजना के बारे में कहा कि यहां के छोटे-बड़े किसान वर्षों से जो सुखाड़ का दंश झेल रहे हैं। इससे उनकी समस्या का समाधान होगा।
ऐसे बहुत सा डैम है जिसमें पानी की कमी है। समय पर बारिश नहीं होती है। वर्षों से किसानों खेत खलिहान रहते हुए भी अपना अनाज को उपजाऊ नहीं कर सकते थे।
2019 के चुनाव में हमें जनाधार प्राप्त हआ। हमारे लोकप्रिय नेता हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनने के साथ ही पूरा देश कोरोना की चपेट में आ गया। इस कारण जो काम सोचे थे वह नहीं कर सकें।
हेमंत सोरेन ने बेहतर काम किया
चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन ने बेहतर काम किया। हमारे युवा मुख्यमंत्री ने चप्पल-लूंगी पहनने वाले को हवाई जहाज में बैठाया। चिकित्सा की अच्छा व्यवस्था की।
उन्होंने 2 साल में ऐसी लकीर खींची, जिसे सालों तक कोई पार नहीं कर पाएगा। आज जो हमने पाइपलाइन का सिंचाई का शिलान्यांस किया यह भी हेमंत सोरेन की देन है।
हरा भरा रहेगा पलामू
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में इतनी प्रगति हुई, फिर हम क्यों पीछे रह गये। यहां की नदियों का पानी हम पाइप से लाकर डैम में देंगे, ताकि खेतों को सालों भर पानी मिल सके।
यहां बहुत सारे डैम हैं। पर पानी कम रहने के कारण किसान सिचाईं नहीं कर पाते। इसलिए हम सालो भर पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।
इससे पलामू के किसानों को सुखाड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा। 2 साल के अंदर में यह पूरा हो जाएगा। फिर पलामू हरा भरा रहेगा।
झारखंड को केंद्र ने धोखा दिया
सोरेन ने कहा कि झारखंड को केंद्र सरकार ने धोखा दिया। गरीबों को घर देने के लिए हमने केंद्र सरकार से पैसा मांगा था। 8 लाख की सूची जदी थी।
दिल्ली जा-जा कर हम पैसा मांगते रहे। पर पैसे नहीं मिले। तब युवा सम्राट हेमंत सोरेन ने कहा कि हम गरीबों को घर देंगे। उन्होंने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम चलाया।
इससे अबुआ आवास का आवेदन आये। इसमें से हमारी सरकार ने 20 लाख लोगों का चयन किया। हमारा वादा है कि 2027 तक राज्य में कोई बिना घर के नहीं होगा।
हम 2 कमरा नहीं बल्कि 3 कमरा का घर देंगे। जब से हमारी सरकार बनी तब से इसको गिराने की साजिश चल रही थी। हेमंत बाबू ने ऐसी ऐसी योजनाएं लाई, जिससे राज्य विकास के पथ पर बढ़ सके।
हर गांव को हम स्मार्ट गांव बनाएंगे। गांव और शहर के बीच की दूरी को खत्म करेंगे। इसलिए हम मुख्यमंत्री गाड़ी ग्राम योजना लेकर आए हैं।
ये सरकार आपकी सरकार है। गांव से शहर तक हम विकास करेंगे।
इसे भी पढ़ें
ईपीएफओ ने 2023-24 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर तय की