Gangter Prince Khan
Jharkhand Ccrime
International Gang
धनबाद के वासेपुर का कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना सिंडिकेट चला रहा है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वह पाकिस्तान में छिपकर झारखंड से लेकर दुबई तक फैले नेटवर्क को संचालित कर रहा है। इस गैंग में जेल में बंद सुजीत सिन्हा के साथ गठजोड़ के बाद नेटवर्क और मजबूत हुआ है। गिरोह अब ‘हाइब्रिड शूटर्स’ यानी बिना आपराधिक रिकॉर्ड वाले युवकों का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे पुलिस के लिए इन्हें ट्रैक करना मुश्किल हो गया है। इसके अलावा महिलाओं के बैंक खातों के जरिए रंगदारी के पैसे का लेनदेन किया जा रहा है और एन्क्रिप्टेड ऐप्स के माध्यम से संपर्क बनाए रखा जा रहा है। पुलिस को इस नेटवर्क में करीब 25 सहयोगियों की पहचान मिली है और लगातार कार्रवाई कर पूरे सिंडिकेट को तोड़ने की कोशिश जारी है।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/






