मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारत में घरेलू LPG सिलेंडर की बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ता दूसरा गैस सिलेंडर 15 दिनों के बजाय 25 दिनों के बाद ही बुक कर सकेंगे। यह नया नियम 7 मार्च से लागू कर दिया गया है। सरकार और तेल कंपनियों के अनुसार यह फैसला संभावित संकट और “पैनिक बुकिंग” को रोकने के लिए लिया गया है, ताकि गैस की आपूर्ति सभी उपभोक्ताओं तक समय पर पहुंच सके। वहीं घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में भी करीब ₹60 तक बढ़ोतरी की खबर सामने आई है। रांची में 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत ₹910.50 से बढ़कर ₹970.50 हो गई है, जबकि 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹2039.50 तक पहुंच गई है। तेल कंपनियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और केवल जरूरत के अनुसार ही गैस बुक करें।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/






