टी-20 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद राजधानी रांची में जश्न का माहौल देखने को मिला। रविवार देर रात शहर के अल्बर्ट एक्का चौक पर हजारों की संख्या में लोग तिरंगा लेकर जुट गए और भारत माता की जय तथा इंडिया-इंडिया के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी ने मिलकर इस गौरवपूर्ण पल का जश्न मनाया। चौक पर तिरंगों की लहर, ढोल-नगाड़ों की थाप और पटाखों की आवाज के बीच लोग एक-दूसरे को बधाई देते नजर आए। कई युवाओं ने तिरंगा लहराते हुए बाइक रैली निकाली और अबीर-गुलाल उड़ाकर खुशी जताई। शहर के कई मॉल, होटल और रेस्टोरेंट में भी बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा गया। वहीं चुटिया राम मंदिर के पास प्रोजेक्टर लगाकर क्रिकेट प्रेमियों ने मैच का आनंद लिया। देर रात तक पूरा शहर टीम इंडिया की जीत के जश्न में डूबा रहा।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/







