टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस ऐतिहासिक जीत में टीम के कई खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई, लेकिन पांच खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में शानदार प्रदर्शन कर भारत को विश्व चैंपियन बनाने में निर्णायक योगदान दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पूरे टूर्नामेंट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज रहे और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया। जसप्रीत बुमराह ने अपनी घातक गेंदबाजी से फाइनल में 4 विकेट लेकर मैच का रुख बदल दिया और ‘प्लेयर ऑफ द फाइनल’ बने। ओपनर ईशान किशन ने तेज बल्लेबाजी करते हुए कई महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बल्ले और गेंद दोनों से टीम को मजबूती दी, जबकि शिवम दुबे ने फाइनल के आखिरी ओवरों में तेज रन बनाकर भारत को बड़ा स्कोर दिलाया। इन खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने भारत को विश्व क्रिकेट का नया चैंपियन बना दिया।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/






