Jharkhand IAS promotion
JAS officers promoted
IAS 2026 batch
झारखंड राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रोन्नति दी जाएगी। इस पर UPSC की बैठक में सहमति बन गई है। इस बैठक में मुख्य सचिव अविनाश कुमार और अन्य वरिष्ठ अफसर शामिल थे। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय प्रोन्नति का अधिसूचना जारी करेगा। यह प्रोन्नति 2024 की रिक्तियों के अनुसार होगी, जिसमें लगभग तीन गुना अफसरों के नाम UPSC को भेजे गए हैं। 38वीं, 39वीं और 40वीं बैच के अफसर इस सूची में शामिल हैं। इससे पहले 38वीं बैच के पांच अफसरों को IAS में प्रोन्नति मिल चुकी है।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/












