झारखंड में एलपीजी संकट के बाद अब पेट्रोल और डीजल को लेकर भी चिंता बढ़ने लगी है। खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आई है, जिसका असर देश के बाजार पर भी पड़ा है। वहीं राज्य में तेल कंपनियों ने पेट्रोल पंपों को दी जाने वाली क्रेडिट सुविधा बंद कर दी है, जिससे पंप संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब उन्हें नकद भुगतान कर ही तेल खरीदना होगा और अतिरिक्त स्टॉक रखने की अनुमति भी सीमित कर दी गई है। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अनुसार, पहले 4 से 5 दिन का उधार मिलता था, जो अब बंद हो गया है। साथ ही सरकारी विभागों पर करीब 80 करोड़ रुपये का बकाया भी पंप संचालकों के लिए बड़ी समस्या बना हुआ है। हालांकि फिलहाल आम उपभोक्ताओं के लिए पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य बताई जा रही है।
Follow us for more local news and updates:
👉 YouTube: https://www.youtube.com/@IDTVIndradhanush
👉 Facebook: https://www.facebook.com/idtvindradhanush
👉 Instagram: https://www.instagram.com/idtvindradhanush
🌐 Website: https://idtvindradhanush.com/





